CG NEWS: AAP सरपंच मर्डर केस में बड़ी कामयाबी, पंजाब पुलिस ने रायपुर से पकड़े दो आरोपी

Date:

CG NEWS: रायपुर। पंजाब के अमृतसर में एक शादी समारोह के दौरान आम आदमी पार्टी (AAP) के सरपंच की सरेआम हत्या के सनसनीखेज मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। तरनतारन जिले के वल्टोहा गांव के सरपंच जरमल सिंह की गोली मारकर हत्या करने वाले दो आरोपियों को पंजाब पुलिस ने रायपुर से गिरफ्तार किया है, जिन्हें कोर्ट में पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर लेने की प्रक्रिया की जा रही है।

शादी समारोह में की गई थी सरपंच की हत्या

यह वारदात 4 जनवरी को अमृतसर के मैरी गोल्ड रिजॉर्ट नामक मैरिज पैलेस में हुई थी। सरपंच जरमल सिंह एक शादी समारोह में लड़की पक्ष की ओर से शामिल होने पहुंचे थे। इसी दौरान दो बदमाश बेखौफ अंदाज में उनके पास पहुंचे और पीछे से सिर में गोली मार दी। गोली लगते ही सरपंच वहीं टेबल पर गिर पड़े। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

खाना खाते समय पीछे से सिर में मारी गोली

मैरिज पैलेस में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी वारदात कैद हो गई है। वीडियो में साफ दिखाई देता है कि दोनों हमलावर बिना मुंह ढके धीरे-धीरे सरपंच के पास पहुंचते हैं। एक आगे चलता है और दूसरा उसके पीछे। दोनों अपने कपड़ों में छिपाई गई पिस्टल निकालते हैं और आगे वाला आरोपी खाना खा रहे सरपंच के पास पहुंचकर पीछे से सीधे सिर में गोली मार देता है। इसके बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो जाते हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुटी।

पहले भी हो चुके थे हमले

पुलिस जांच में सामने आया है कि सरपंच जरमल सिंह पर पहले भी तीन बार हमले हो चुके थे, लेकिन वह हर बार बच गए थे। इस बार हमलावरों ने भीड़भाड़ वाले शादी समारोह में बिना किसी डर के वारदात को अंजाम दिया. इस खौफनाक हत्याकांड के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हुई, जिसमें डोली बल, प्रभ दासुवाल, अफ्रीदी तूत, मोहब्बत रंधावा, अमर खब्बे और पवन शौकीन नाम के लोगों ने इस वारदात की जिम्मेदारी लेने का दावा किया। पोस्ट में पहले हुए हमलों का भी उल्लेख किया गया है। हालांकि पुलिस इन दावों की सत्यता की जांच कर रही है और सभी पहलुओं से मामले की पड़ताल जारी है।

हत्या के बाद आरोपियों ने रायपुर में बनाया था ठिकाना

वारदात के बाद आरोपी पंजाब से फरार होकर रायपुर में छिपे हुए थे। तकनीकी इनपुट और लोकेशन ट्रैकिंग के आधार पर पंजाब पुलिस ने रायपुर पुलिस के सहयोग से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार, सुखराज और कर्मवीर नामक दोनों शूटर गिरफ्तार किए गए हैं। इन्हें रायपुर के राजेंद्र नगर स्थित ऋषभ अपार्टमेंट क्षेत्र से पकड़ा गया है। अब उन्हें कोर्ट में पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर पंजाब ले जाया जाएगा, जहां उनसे आगे की पूछताछ होगी।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related