CG News: यूनिवर्सिटी में होली मिलन बना जंग का अखाड़ा, जमकर चले लात-घूंसे

Date:

CG News: Holi gathering at the university turned into a battleground, with heavy kicks and punches being exchanged.

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर स्थित गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी (GGU) एक बार फिर अखाड़े में तब्दील हो गई। सोमवार को कैंपस में आयोजित होली मिलन समारोह के दौरान छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए। डीजे की धुन पर शुरू हुआ जश्न देखते ही देखते मारपीट में बदल गया, जहां छात्र एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाते नजर आए।

डीजे पर नाचने और कपड़े फाड़ने को लेकर विवाद

मिली जानकारी के अनुसार, यूनिवर्सिटी कैंपस में छात्र होली का आनंद ले रहे थे। इसी दौरान डीजे पर नाचने की बात को लेकर विवाद शुरू हुआ। बताया जा रहा है कि नशे में धुत कुछ छात्रों ने हुड़दंग मचाते हुए एक-दूसरे के कपड़े फाड़ दिए, जिसके बाद स्थिति बिगड़ गई और दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। घटना की जानकारी मिलते ही कोनी थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

देखिए वीडियो :

 

4 दिन में दूसरी बार हुई हिंसा

हैरानी की बात यह है कि GGU कैंपस में मारपीट की यह दूसरी घटना है। इससे पहले महज चार दिन पहले एबीवीपी (ABVP) के होली मिलन कार्यक्रम के दौरान भी छात्रों में झड़प हुई थी। उस समय स्टेज पर चढ़ने को लेकर विवाद हुआ था, जिसमें छात्रों ने जमकर हंगामा किया था।

सुरक्षा पर उठे सवाल

केंद्रीय विश्वविद्यालय जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में लगातार हो रही मारपीट की घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कुछ छात्रों की अनुशासनहीनता के कारण सामान्य छात्रों में भी दहशत का माहौल है। प्रशासन अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उपद्रवी छात्रों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई की तैयारी कर रहा है।

देखिए वीडियो

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related