संवाददाता संजय महिलांग
नवागढ़। पंचायत नवागढ़ के वार्ड नं12 में लबालब पानी से भरे तालाब का किनारा टूट गया। इससे तालाब के आस-पास के घरों में कई फीट तक पानी भर गया।
कई दिनों से हो रही बारिश के चलते यह तालाब लबालब भर गया था। सोमवार की सुबह अचानक से तालाब का किनारा टूट गया, जिसके तालाब के पास बसे घरों में कई फीट तक पानी भर गया। पानी भरने से घर के अंदर रखे सामान भीग गई, जिसके चलते ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीण नाजीर मोहम्मद ने बताया कि रात को खाना खाने के बाद सभी लोग सो गए थे। सुबह तीन बजे अचानक नींद खुली तो देखा घर में घुटनों से उपर तक पानी भर गया है। जिसके बाद चीखते-चिल्लाते सब कमरे से बाहर निकले तो देखा आंगन में भी पूरा पानी भरा हुआ है। आवाज सुनकर पड़ोसी और अन्य ग्रामीण सब सामने आए और तालाब को आनन-फानन में नगर पंचायत के जेसीबी मशीन के माध्यम से बांधा गया। पानी भरने से घर में रखे अनाज पानी में बह गए और कई सामान खराब हो गए।
वर्जन– मुख्य नगर पंचायत अधिकारी नवागढ़तालाब टूटने की जानकारी मिलते ही पानी निकाशी की व्यवस्था जेसीबी मशीन से किया जा रहा है। हर सम्भव मदद करेंगे।

