CG News : इस जिले में तेजी से फैल रहा चिकन पॉक्स, 14 नए मरीज फिर मिले, स्वास्थ्य विभाग ने की पुष्टि

Date:

बालोद। गुरूर ब्लॉक के ग्राम चंदनबिरही में चिकनपाॅक्स का प्रकोप जारी है। कल 14 नए मरीज मिलने की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग ने की है। इसके पहले सोमवार को 9 मरीज मिले थे। इस लिहाज से दो दिन में ही 23 मरीज मिल चुके हैं।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार ओवरऑल मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 72 पहुंच गया है। विभागीय टीम शिविर का आयोजन कर स्वास्थ्य परीक्षण कर रही है। विभाग का कहना है कि स्थिति नियंत्रण में है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related