CG NEWS : दुष्कर्म के आरोपित छत्तीसगढ़ी अभिनेता मनोज राजपूत ने पीड़िता को दी धमकी

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG NEWS: Chhattisgarhi actor Manoj Rajput, accused of rape, threatened the victim

भिलाई। बिल्डर व छत्तीसगढ़ी फिल्म अभिनेता मनोज राजपूत पर फिर एक मामला दर्ज हो गया है। दुष्कर्म व अप्राकृतिक कृत्य के मामले में जेल से जमानत पर बाहर आए मनोज राजपूत ने पीड़िता को कोर्ट में गवाही ना देने को लेकर धमकी दी। कहा कि यदि उसने गवाही दी तो वह उसे जान से मार देगा। पीड़िता की शिकायत पर भिलाई नगर थाने में मामला दर्ज किया गया है।

बता दें कि 29 वर्षीय महिला ने मनोज राजपूत के खिलाफ भिलाई तीन जीआरपी थाने में दुष्कर्म, अप्राकृतिक कृत्य के तहत शिकायत दर्ज की थी। पीड़िता का आरोप है कि जब वह नाबालिग थी, तब से यानी 2011 से उसके साथ मनोज राजपूत दुष्कर्म कर रहा है। लिहाजा जीआरपी भिलाई तीन ने मनोज राजपूत को धारा 366, 377, 506 व पाक्सो एक्ट की धारा 4, 6 के तहत गिरफ्तार किया था। बाद में पाक्सो एक्ट हटा दिया गया था। मनोज को जेल भेजा गया था। सप्ताहभर बाद उसे जमानत मिल गई थी।

पीड़िता के हवाले से भिलाई नगर पुलिस ने बताया कि पीड़िता चार मार्च को धारा 164 के तहत मनोज राजपूत के खिलाफ बयान दर्ज कराने दुर्ग कोर्ट गई थी। किसी कारणवश उस दिन बयान दर्ज नहीं हो पाया। लिहाजा वह शाम को सेक्टर-नौ हनुमान मंदिर चली गई। जब वह मंदिर से लौट रही थी, तभी मनोज अपनी बीएमडब्ल्यू (सीजी 07 सीएल 7777) से आया और कार का शीशा खोलकर उसे धमकी देने लगा कि यदि उसने कोर्ट में उसके खिलाफ गवाही दी तो वह उसे जान से मार देगा। पीड़िता ने इसकी जानकारी अपने पिता को दी। उसके बाद वह अपनी स्कूटी से भिलाई नगर थाने पहुंची तथा थाने में मनोज राजपूत के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

पीड़िता ने मनोज राजपूत द्वारा जान से मारने की धमकी देने की शिकायत की है। मनोज राजपूत के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

-राजकुमार लहरे, थाना प्रभारी, भिलाई नगर

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related