CG NEWS: भूपेश बघेल ने इच्छा मृत्यु की मांग करने वाले भाजपा नेता से फोन पर की बात, इलाज के लिए रायपुर बुलाया

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG NEWS: सूरजपुर. शारीरिक और आर्थिक रूप से कमजोर हो चुके भाजपा के पूर्व मंडल महामंत्री विशंभर यादव ने सीएम से इच्छा मृत्यु की मांग की थी. इस पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने संज्ञान लिया है और सूरजपुर जिले के कांग्रेस नेता पंकज तिवारी के मोबाइल से विशंभर यादव और उनकी पत्नी से बात की है. उन्हें उचित इलाज का आश्वासन दिया और इलाज के लिए रायपुर बुलाया है.

CG NEWS: बीजेपी के पूर्व मंडल महामंत्री द्वारा सीएम से इच्छा मृत्यु की मांग करने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि दो साल पहले पीएम की सभा में शामिल होने विशंभर यादव रायपुर जा रहे थे. इस दौरान बस एक्सीडेंट हुआ और वे विकलांग हो गए. इलाज में घर बिक चुका है, कर्ज में आ चुके हैं. कई नेता, मंत्री से उन्होंने संपर्क किया. आज सरकार बीजेपी की है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई. बैज ने कहा, भाजपा जिस तरह से कार्यकर्ता की सुध नहीं ले रही है, एक अच्छे कार्यकर्ता की उपेक्षा की जा रही है. इससे भाजपा का चाल, चरित्र उजागर होता है.

CG NEWS: बता दें कि विशंभर यादव का पूरा परिवार शुरू से ही भाजपा से जुड़े हुए हैं. उनके पिताजी आरएसएस से जुड़े हुए थे. विशंभर और उनकी पत्नी भाजपा के सक्रिय सदस्य रहे. दो साल पहले रायपुर में आयोजित प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को ले जाने की जिम्मेदारी विशंभर को दी गई थी और वह बस में अपने कार्यकर्ताओं को लेकर जा रहे थे. इसी दौरान बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस हादसे में विशंभर यादव गंभीर रूप से घायल हो गए और स्थायी विकलांगता के शिकार हो गए. इस घटना पर प्रधानमंत्री मोदी ने मंच से सहानुभूति व्यक्त की थी और उस समय प्रदेश के बड़े भाजपा नेता उनका हाल-चाल जानने अपोलो हॉस्पिटल पहुंचे थे.

इलाज के अभाव में बिस्तर में पड़े हुए हैं विशंभर यादव
CG NEWS: संगठन की तरफ से अपोलो से एम्स दिल्ली के लिए एयर एंबुलेंस की व्यवस्था भी की गई थी पर उसके बाद विशंभर यादव का हालचाल लेने कोई नहीं आया. छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार भी बन गई. उसके बाद भी आज वह इलाज के अभाव में बिस्तर में पड़े हुए हैं. लगातार दो वर्षों से उनका इलाज का खर्च परिवार उठा रहा है पर अब उनकी भी स्थिति बिगड़ने लगी है. लल्लूराम डॉट कॉम से बातचीत में विशंभर यादव ने बताया था कि इलाज में अभी तक 30 से 35 लाख रुपए खर्च हो गए हैं. उनके पास जो भी था वह सब लगा दिए, अब कुछ नहीं बचा है. घर की स्थिति को देखते हुए और अपने शारीरिक स्थिति से मजबूर होकर उन्होंने मुख्यमंत्री से इच्छा मृत्यु की मांग की है.

पत्नी ने संगठन से की है पति का इलाज कराने की मांग
CG NEWS: विशंभर यादव की पत्नी ने बताया कि बहुत तकलीफ में परिवार चल रहा है. उन्होंने संगठन से मांग की है कि हमारे पति का इलाज करा दिया जाए. अब हमारी स्थिति वैसा नहीं है जिससे हम इनका कही बाहर ले जाकर अच्छे से इलाज करा सके. हमारी स्थिति को देखने पार्टी की तरफ से कोई नहीं आता. उन्होंने कहा, छत्तीसगढ़ में हमारी सरकार बनी तो हमें लगा हमारी सुनवाई होगी पर सरकार बनने के बाद कोई नहीं पहुंचा. ना कोई हलचाल लेने आता है. हम भाजपा से बस यही चाहते हैं कि इनका अच्छे से इलाज कर दें. हमारा पूरा परिवार भाजपा के लिए समर्पित रहा है. पति की इलाज में बहुत खर्च हो गया, जिसके कारण हमारा परिवार आर्थिक रूप से बर्बादी की कगार पर पहुंच चुका है.

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related