CG NEWS : वन अतिक्रमण हटाने गई प्रशासनिक टीम और ग्रामीणों के बीच जमकर झड़प, गांव में तनाव का माहौल

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG NEWS : मोहला-मानपुर। मानपुर ब्लॉक के सीतागांव में वन भूमि से अतिक्रमण हटाने गई प्रशासनिक टीम और ग्रामीणों के बीच आज जमकर झड़प हो गई। इस दौरान पुलिस जवानों और ग्रामीणों के बीच धक्कामुक्की भी हुई, जिससे गांव में भारी तनाव का माहौल बन गया है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सीतागांव में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

जानकारी के अनुसार, राजस्व और वन विभाग की संयुक्त टीम पूर्व में जारी नोटिस के आधार पर आज सीतागांव में वन भूमि पर बने मकानों और झोपड़ियों को तोड़ने पहुंची। वन विभाग की ओर से करीब एक दर्जन मकानों को हटाने का नोटिस पहले ही जारी किया जा चुका था। जैसे ही प्रशासनिक अमला कार्रवाई के लिए मौके पर पहुंचा, ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया, जो देखते ही देखते झड़प में बदल गया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के गांवों से भी सैकड़ों ग्रामीण सीतागांव पहुंच गए, जिससे हालात और बिगड़ गए। वहीं मौके पर एसडीएम, तहसीलदार, वन विभाग के अधिकारी और पुलिस के वरिष्ठ अफसर मौजूद रहे। झोपड़ी और मकान तोड़ने के दौरान ग्रामीणों ने जेसीबी वाहन को भी मौके से भगा दिया।

इसके बाद डीएफओ दिनेश पटेल भी सीतागांव पहुंचे हैं। फिलहाल सीतागांव थाने में राजस्व विभाग, वन विभाग और पुलिस के अधिकारियों के बीच स्थिति को लेकर विचार-विमर्श चल रहा है। वहीं थाने से महज 200 मीटर की दूरी पर बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी ग्रामीण जुटे हुए हैं। प्रदर्शनकारी महिलाओं का आरोप है कि धक्कामुक्की के दौरान कुछ महिलाओं को चोटें आई हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल मंगाया गया है। पुलिस बल के साथ प्रशासनिक अमला दोबारा मौके पर पहुंच चुका है। फिलहाल सीतागांव में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है और प्रशासन हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related