CG NEWS: तालाब में डूबने से 3 पुलिसकर्मियों के बेटों की मौत, मचा हड़कंप…

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG NEWS: कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में आज एक दर्दनाक हादसे में 3 पुलिसकर्मियों के बेटों की जान चली गई. तीनों बच्चे आपस में दोस्त थे और आज घूमने के लिए सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत रिसदी तालाब नहाने गए थे, जहां अचानक अधिक गहराई में जाने से तीनों की जान चली गई.

जानकारी के अनुसार, मृतकों में युवराज सिंह ठाकुर (9 वर्ष), आकाश लकड़ा (13 वर्ष) और प्रिंस जगत (12 वर्ष) शामिल हैं. युवराज सिंह ठाकुर के पिता राजेश्वर ठाकुर सिविल लाइन में पदस्थ हैं, आकाश के पिता जोलसा लकड़ा और प्रिंस के पिता दिवंगत अयोध्या जगत पुलिस लाइन से जुड़े रहे हैं. तीनों बच्चों के परिवार पुलिस लाइन में ही निवासरत हैं. आज नहाने के लिए तीनों बच्चे एक साथ घर से निकले थे और अधिक गहराई में जाने से उनकी मौत हो गई.

 

घटना की सूचना मिलते ही कोरबा एसपी सहित पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू कराया. लेकिन तब तक बच्चों को पानी से बाहर निकाला गया, वे दम तोड़ चुके थे. इस हृदयविदारक हादसे के बाद पुलिस लाइन में मातम छा गया है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे पुलिस लाइन में शोक की लहर दौड़ गई है.

 

 

स्थानीय लोगों का कहना है कि रिसदी तालाब गहरा है और पहले भी यहां डूबने की घटनाएं हो चुकी हैं. बावजूद इसके सुरक्षा की कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई. हादसे के बाद पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बच्चों को बिना निगरानी तालाब या नदी-नालों में न जाने दें.

 

कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि तीनों मृतक पुलिसकर्मी के पुत्र हैं और तीनों नहाने के लिए गए हुए थे जहां डूबने से मौत हुई है उनका शव बरामद किया जा चुका है. फिलहाल तीनों बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और आगे की कार्यवाही जारी है.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related