CG News: परीक्षा परिणाम सुधारने 22 राज्य स्तरीय अफसर करेंगे स्कूलों की मॉनिटरिंग, हर माह होगा यूनिट टेस्ट

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

 

CG News: रायपुर। छत्तीसगढ़ में शिक्षा गुणवत्ता सुधार और बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम लाने के लिए स्कूल शिक्षा विभाग ने बड़ा कदम उठाया है। विभाग ने राज्य स्तरीय 22 अधिकारियों को जिलों की जिम्मेदारी सौंपते हुए उन्हें स्कूलों की निगरानी करने का निर्देश दिया है। ये अधिकारी अपने-अपने आबंटित जिलों का दौरा कर स्कूलों की वास्तविक स्थिति का आकलन करेंगे, बैठक लेंगे और शिक्षकों से चर्चा कर सुधारात्मक कदम सुनिश्चित करेंगे।

स्कूल शिक्षा विभाग ने गत वर्ष 5वीं, 8वीं, 10वीं और 12वीं कक्षा के परिणामों का विश्लेषण कर इस बार नई कार्ययोजना बनाई है। इसके तहत छात्रों की शैक्षणिक प्रगति पर नजर रखने के लिए हर माह यूनिट टेस्ट लिया जाएगा। साथ ही, बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए छात्रों को प्रश्न पत्र के ब्लू प्रिंट से अवगत कराया जाएगा।

कमजोर छात्रों की पढ़ाई सुधारने के लिए प्रत्येक स्कूल में शिक्षकों को मेंटर्स के रूप में नियुक्त किया जाएगा। ये मेंटर छात्र समूह बनाकर उनकी तैयारी और प्रदर्शन की निगरानी करेंगे।

किस अधिकारी को मिला कौन सा जिला:

  • संयुक्त संचालक किशोर कुमार – जगदलपुर, बीजापुर
  • उप संचालक आशुतोष चावरे – बालोद, गरियाबंद
  • राकेश पांडेय – बलरामपुर, जशपुर
  • हेमन्त उपाध्याय – सारंगढ़-बिलाईगढ़, सक्ती
  • आर.एल. ठाकुर – कवर्धा, दुर्ग
  • अशोक नारायण बंजारा – बिलासपुर, रायगढ़
  • बनवारी देवांगन – कोरिया, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर
  • आनंद सारस्वत – कांकेर
  • राजेश सिंह – सुकमा, नारायणपुर
  • डी.के. कौशिक – दंतेवाड़ा, राजनांदगांव
  • महेश नायक – महासमुंद, रायपुर
  • हरिश्चंद्र दिलावर – मुंगेली
  • अमरदास कुर्रे – धमतरी
  • लवकुमार साहू – बेमेतरा
  • आदित्य पाटनवार – गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
  • रामजी पाल – कोरबा
  • सतीश नायर – जांजगीर-चांपा
  • इंदिरा गांधी – बलौदाबाजार
  • बजरंग प्रजापति – केसीजी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी
  • ओमप्रकाश देवांगन – कोण्डागांव
  • प्रकाशचंद्र मिश्र – सूरजपुर
  • अखिलेश तिवारी – अंबिकापुर
- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related