PATHAN CONTROVERSY : भगवा रंग त्याग और बलिदान का, भगवा पहन घूम रहे विहिप और बजरंग दल ने किया कौन सा त्याग ? – सीएम

Date:

CG MURDER BREAKING: Wife was killed with an axe, then husband got heart attack! and now ..

रायपुर। फिल्म पठान में भगवा रंग को लेकर चल रहे विवाद पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शनिवार को पत्रकारों से कहा, भगवा रंग तो त्याग और बलिदान का रंग है। उन्होंने कहा कि विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल वाले जो भगवा पहनकर घूम रहे हैं, उन्होंने कौन सा त्याग किया है। भगवा रंग जो है वह यज्ञ की अग्नि की ज्वाला का रंग है। वह पवित्र है। वह त्याग और बलिदान का रंग है। शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जान अब्राहम स्टारर फिल्म पठान 25 जनवरी को रिलीज होने जा रही है। इसमें अभिनेत्री के भगवा रंग के पहनावे को लेकर विवाद चल रहा है।

भुट्टो के बयान पर भड़के भूपेश, बोले-मोदी हमारे पीएम –

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो के बयान पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तीखा हमला किया है। मुख्यमंत्री भूपेश ने कहा, ‘मैं बिलावल भुट्टो के बयान की आलोचना करता हूं, उन्हें करारा जवाब दिया जाना चाहिए। किसी को भी हमारे प्रधानमंत्री के खिलाफ टिप्पणी करने का अधिकार नहीं है। हमारी राजनीतिक विचारधारा अलग हो सकती है, लेकिन यह देश की बात है, मोदी हमारे प्रधानमंत्री हैं।

वहीं प्रदेश भाजपा ने भी पाकिस्तान के विदेश मंत्री के खिलाफ जगह-जगह विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा छत्तीसगढ़ के नेतृत्व में रायपुर समेत प्रदेशभर के जिला मुख्यालयों में पाकिस्तान मुर्दाबाद, बिलावल भुट्टो मुर्दाबाद, नारे लगाए गए। पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो का पुतला दहन किया गया।

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने की पाकिस्तानी मंत्री की निंदा –

प्रदेश भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शकील अहमद ने बिलावल भुट्टो के बयान की निंदा की। उन्‍होंंने कहा की बिलावल भुट्टो अपनी औकात में रहे और भारत के विरोध में बोलने से पहले अपने देश के बारे में सोचे । भारत के नागरिक किसी कीमत पर देश के प्रधानमंत्री का अपमान और देश के स्वाभिमान पर प्रहार नहीं सहेंगे अगर पाकिस्तान ऐसा करता है तो अंजाम भुगतने तैयार रहें।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related