Trending Nowशहर एवं राज्य

CG JOB NEWS : 176 पद पर भर्ती, बेरोजगार लोगों के लिए रोजगार पाने का सुनहरा अवसर, यह रही DATE

CG JOB NEWS: Recruitment on 176 posts, golden opportunity for unemployed people to get employment, here is the date

रायपुर। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र दुर्ग छत्तीसगढ़ की ओर से 15 दिसंबर को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जाएगा। इस कैंप में 12वीं पास से लेकर टेक्निकल डिग्री धारकों के लिए 176 पद पर भर्ती की जाएगी। इस प्लेसमेंट कैंप में छत्तीसगढ़ की अलग-अलग कंपनी प्लेसमेंट के लिए पहुंचेंगी।

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक भारती प्लेसमेंट सर्विस रायपुर सिक्योरिटी गार्ड के लिए 50 पद, मार्केटिंग के लिए 12 पद, फील्ड ऑफिसर के लिए 5 पद, कंपनी सुपरवाइजर के 2 पदों पर भर्ती होगी।

विनायक जॉब कंसल्टेंट रायपुर कंप्यूटर ऑपरेटर के लिए 5 पद, बैंक ऑफिस एग्जीक्यूटिव के लिए 3 पद, सेल्स एग्जीक्यूटिव के लिए 10 पद, एचआर एग्जीक्यूटिव के लिए 5 पद, रिक्रूटर के लिए 5 पद, कंसल्टेंट के लिए 5 पद, अकाउंटेंट के लिए 6 पद, चार्टर्ड अकाउंटेंट के लिए 3 पद, सिविल इंजीनियर के लिए 5 पद, मैकेनिकल इंजीनियर के लिए 5 पद, इलेक्ट्रिकल इंजीनियर के लिए 5 पद, सॉफ्टवेयर इंजीनियर के लिए 3 पद, आईटी इंजीनियर के लिए 4 पद, केमिस्ट के लिए 5 पद, सुपरवाइजर के लिए 3 पद, फिटर के लिए 3 पद पर भर्ती करेगी।

एक निजी मीडिया संस्थान की ओर से कैमरामैन के लिए 5 पद, वीडियो एडिटर के लिए 4 पद, एंकर के लिए 5 पद, रिपोर्टर के लिए 7 पद भर्ती की जाएगी। ऑटेक नेक्स्टवेल्थ आईटी सर्विस प्राइवेट लिमिटेड, नेहरू नगर भिलाई ऑपरेशन मैनेजर के लिए 2 पद, असिस्टेंट ऑपरेशन मैनेजर के लिए 2 पद, ऑटोमेशन लीड के लिए 1 पद, बिजनेस एनालिस्ट के लिए 2 पद, ट्रेनर के लिए 2 पद और एचआर के 2 पद पर भर्ती करेगा।

सभी दस्तावेज के साथ समय पर पहुंचे कैंप –

जो लोग इस प्लेसमेंट कैंप में भाग लेना चाहते हैं वे 15 दिसंबर को सुबह 10:30 बजे जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र दुर्ग मालवीय नगर चौक पहुंच��

advt03-march2025
advt02-march2025
advt-march2025
birthday
Share This: