CG Grain ATM: अब ATM से निकलेगा राशन, शहर में लगेगा प्रदेश का पहला Grain ATM

Date:

CG Grain ATM: Now, Rations Can Be Dispensed via ATM—State’s First Grain ATM to Be Installed in the City

CG Grain ATM: छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) को आधुनिक और पारदर्शी बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है। पारंपरिक राशन दुकानों के बजाय आधुनिक तकनीक का सहारा लेकर Grain ATM शुरू करने की तैयारी में है। Grain ATM एक स्वचालित मशीन होगी, जो बैंक ATM की तरह काम करेगी। लाभार्थी अपनी पहचान सत्यापित करने के बाद सीधे मशीन से तय मात्रा में चावल या गेहूं प्राप्त कर सकेंगे।

इस योजना की शुरुआत राजधानी रायपुर के शास्त्री मार्केट क्षेत्र से की जा रही है। यहां पायलट प्रोजेक्ट के तहत पहली मशीन स्थापित की जाएगी। यदि यह प्रयोग सफल रहता है, तो इसे धीरे-धीरे पूरे राज्य में लागू किया जाएगा।

Grain ATM से अनाज लेने की प्रक्रिया बेहद आसान होगी

  •   राशन कार्ड नंबर दर्ज करें या आधार आधारित बायोमेट्रिक सत्यापन कराएं
  •  स्क्रीन पर उपलब्ध अनाज का चयन करें
  • निर्धारित मात्रा चुनते ही मशीन कुछ ही सेकंड में अनाज उपलब्ध कराएगी
  • इस नई व्यवस्था से कई तरह की सुविधाएं मिलेंगी
  • लंबी कतारों से छुटकारा
  • 24 घंटे कभी भी राशन लेने की सुविधा
  • तौल में गड़बड़ी की समस्या खत्म
  • पारदर्शिता में बढ़ोतरी

 

खासतौर पर मजदूर और दैनिक वेतनभोगी वर्ग के लिए यह व्यवस्था बेहद लाभकारी साबित हो सकती है, क्योंकि वे अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी समय राशन ले सकेंगे। देश के कई राज्यों जैसे बिहार, हरियाणा, ओडिशा और राजस्थान में इस तरह की मशीनों का उपयोग पहले से किया जा रहा है। वहां इसके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं, जिससे छत्तीसगढ़ को भी इस दिशा में कदम बढ़ाने का आत्मविश्वास मिला है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related