CG GANG RAPE CASE : शिक्षिका से गैंगरेप का मुख्य आरोपी निकला कांग्रेस आईटी सेल का उपाध्यक्ष

Date:

CG GANG RAPE CASE: Saddam Khan, the main accused in the gang rape of a teacher, turns out to be the vice president of Congress IT Cell.

जशपुर। जशपुर में शिक्षिका से गैंगरेप के मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को बिहार के बेगूसराय से गिरफ्तार किया गया है। घटना का मुख्य आरोपी सद्दाम खान बलरामपुर जिले के कांग्रेस आईटी सेल का उपाध्यक्ष है। गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस नेता से जुड़ा मामला होने के कारण पुलिस गिरफ्तारी को छुपाती रही। वही घटना का सह आरोपी फरार हैं। मामला बगीचा थाना अंतर्गत का है।

घटना बीते 4 सितंबर की है। जशपुर जिले के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र में स्थित निजी स्कूल में पढ़ाने वाली शिक्षिका मनोहरपुर की रहने वाली है। वह अपने परिचित कुसमी निवासी सद्दाम उर्फ सोनू खान और इम्तियाज के साथ दनगरी वाटर फॉल घूमने गई थी। वाटर फॉल घूमने के बाद वे आस पास के सुने एरिया में घूम रहें थे। आस पास पुटूस की झाड़ियां है। शिक्षिका को अकेले देख दोनों युवकों की नियत बिगड़ गई। उन्होंने शिक्षिका के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर मारपीट करते हुए जोर जबरदस्ती कर उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। जिसके बाद पीड़िता को घटनास्थल में छोड़कर मोटरसाइकिल से फरार हो गए थे। घटना की जानकारी शिक्षिका ने अपने परिजनों को दी और उनके साथ पंडरापाठ पुलिस चौकी में जाकर दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने धारा 294,506,323 व 376 भादवि के तहत अपराध दर्ज कर बगीचा थाने में नंबरी होने भेज दिया था।

घटना के बाद दोनों आरोपी अपना मोबाइल बंद कर खड़ा हो गए थे। पुलिस की फोटो सर्कुलेट कर उनकी तलाश कर रही थी। इस बीच मामले को लेकर राजनीतिक भी गर्मा गई और भाजपा लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए धरना प्रदर्शन कर रही थी। मिली जानकारी के अनुसार घटना का मुख्य आरोपी सद्दाम खान बलरामपुर जिले के कांग्रेसी आईटी सेल का उपाध्यक्ष है। इस बीच पुलिस टीम तकनीकी साक्ष्य इकट्ठा कर व मुखबिरों की सूचना के आधार पर बिहार के बेगूसराय पहुंची। यहां एक घर में दबिश देकर मुख्य आरोपी सद्दाम खान को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस टीम को देखकर आरोपी सद्दाम भाग रहा था। जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया और ट्रांजिट रिमांड लेकर जशपुर लाया गया। वहीं घटना का दूसरा आरोपी इम्तियाज अंसारी अभी फरार है जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। बताया जा रहा है की मुख्य आरोपी सद्दाम खान बेगूसराय में अपने रिश्तेदार के घर छिपा था।

मुख्य आरोपी सद्दाम खान बलरामपुर जिले के कांग्रेस आईटी सेल का उपाध्यक्ष है। उसके खिलाफ उसकी पत्नी ने ही शंकरगढ़ थाने में दहेज उत्पीड़न का अपराध दर्ज करवाया था। सद्दाम खान की पत्नी ने अपने पति के अलावा उसके दोस्त इम्तियाज अंसारी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया था। दुष्कर्म के मामले में इम्तियाज अंसारी चार महीने जेल में था, जिसके बाद उसे जमानत मिल पाई थी। जेल से बाहर आकर दूसरी बार उसने फिर से गैंगरेप की घटना हुआ अंजाम दिया है।

आरोपी के कांग्रेस नेता होने के चलते पुलिस आरोपी के गिरफ्तारी को मीडिया से छुपाते रही। छोटे-छोटे मामलों का खुलासा कर पुलिस प्रेस विज्ञप्ति जारी करती है पर इतने बड़े मामले में मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी हो जाने के बाद भी पुलिस ने कोई भी प्रेस विज्ञप्ति या आरोपी की गिरफ्तारी वाली फोटो जारी नहीं की। गौरतलब है कि इस मामले को भाजपा ने भी मुद्दा बनाया था और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रदर्शन किया था।

 

 

 

 

 

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG ACCIDENT NEWS : रेफर मरीज ले जा रही एंबुलेंस खड़ी ट्रक से टकराई, EMT गंभीर रूप से घायल

CG ACCIDENT NEWS: मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी। जिले के नेशनल हाईवे...

Bihar Election: तेजस्वी के नाम पर कांग्रेस ने भरी हामी…

Bihar Election:  पटना । बिहार में आगामी चुनाव को...