CG GANG RAPE : होली के बहाने दरिंदगी

Date:

CG GANG RAPE: Brutality in the name of Holi

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले से होली के बाद एक बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है। केशकाल अनुविभाग के ईरागांव थाना क्षेत्र में 19 साल की युवती के साथ पांच युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों में तीन नाबालिग भी शामिल बताए जा रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, घटना होली के दूसरे दिन गुरुवार की है। उस समय युवती घर में अकेली थी। इसी दौरान पांच लड़के रंग-गुलाल लगाने के बहाने उसके घर पहुंचे। आरोप है कि युवती को कमरे में ले जाकर आरोपियों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया।

घटना के बाद देर शाम पीड़िता ने ईरागांव थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर जांच शुरू की और तेजी से कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

बताया जा रहा है कि गिरफ्तार आरोपियों में दो बालिग और तीन नाबालिग हैं। फिलहाल पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच जारी है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related