Trending Nowशहर एवं राज्य

CG ELECTION 2023 : 7 नवंबर को पहले चरण के 20 सीटों पर दो अलग-अलग समय पर होगा मतदान

CG ELECTION 2023: Voting will be held at two different times on 20 seats of the first phase on November 7.

रायपुर। पहले चरण के मतदान के 48 घंटे पहले 5 नवंबर को शाम पांच बजे प्रचार थम गया। पहले चरण के 20 सीटों पर दो अलग-अलग समय पर मतदान होगा। नक्सल प्रभावित व संवेदनशील मतदान केंद्रों में सुबह सात बजे से दोपहर तीन बजे तक मतदान होगा।

पहले चरण के 20 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 223 उम्मीदवार चुनावी मैदान पर हैं, जिनमें 198 पुरूष तथा 25 महिला हैं। पहले चरण के लिए 40 लाख 78 हजार 681 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 19 लाख 93 हजार 937 पुरुष मतदाता, 20 लाख 84 हजार 675 महिला मतदाता तथा 69 तृतीय लिंग मतदाता शामिल हैं। पहले चरण के चुनाव के लिए कुल 5,304 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

यहां सुबह सात से दोपहर तीन बजे तक मतदान –

मोहला-मानपुर, अंतागढ़, भानुप्रतापपुर, कांकेर, केशकाल, कोंडागांव, नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और कोंटा।

यहां सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक मतदान –

पंडरिया, कवर्धा, खैरागढ़, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, डोंगरगांव, खुज्जी, बस्तर, जगदलपुर और चित्रकोट।

पहले चरण के चुनाव में विधानसभा वार प्रत्याशी –

अंतागढ़- 13

भानुप्रतापपुर- 14

कांकेर- 9

केशकाल- 10

कोंडागांव- 8

नारायणपुर- 9

बस्तर- 8

जगदलपुर- 11

चित्रकोट- 7

दंतेवाड़ा- 7

बीजापुर- 8

कोंटा- 8

खैरागढ़- 11

डोंगरगढ़- 10

राजनांदगांव- 29

डोंगरगांव- 12

खुज्जी- 10

मोहला-मानपुर- 9

कवर्धा- 16

पंडरिया- 14

cookies_advt2024_08
advt_001_Aug2024
july_2024_advt0001
Share This: