CG ELECTION 2023: Election on the horizon, yet no program of visit of big BJP leaders is clear yet.
रायपुर। चुनाव प्रचार अभियान सिर पर है और भाजपा के बड़े नेताओं के दौरे का कोई कार्यक्रम अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। पार्टी ने पीएम मोदी समेत राष्ट्रीय स्तर के दो दर्जन नेताओं को स्टार प्रचारक बनाया है। इसकी आयोग ने अनुमति दे दी है और राष्ट्रीय कार्यालय को प्रत्याशियों की मांग के अनुसार दौरे तय करने भेज दिया गया है। लेकिन अब तक तय नहीं हो पाए हैं। रायपुर के कंट्रोल रूम में इसे लेकर कोई जानकारी नहीं दी जा रही है।
वहां से केवल यही बताया जा रहा है कि स्टार प्रचारक तय हो गए हैं। वहीं भीतरी सूत्र बता रहे हैं कि अधिकांश के प्रोग्राम आ गए हैं,लेकिन कंट्रोल रूम के एक सदस्य रामू रोहरा उसे शेयर नहीं कर रहे। इस वजह से प्रचारित नहीं हो पा रहा। कल , यह बात राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बी एल संतोष को भी बताई गई है । आज कुछ मीडिया प्रतिनिधियों ने प्रदेश महामंत्री पवन साय को भी इसकी जानकारी दी है।
