BREAKING: Putin found fallen on the floor in the bedroom, news of heart attack..
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को लेकर बड़ी खबर आ रही है। पुतिन को कार्डियक अरेस्ट आया है। वो अपने बेडरुम में फर्श पर गिरे मिले। जिसके बाद क्रेमलिन में अलर्ट जारी किया गया है।
टेलीग्राम ग्रुप जनरल एसवीआर ने इसका दावा किया है। ग्रुप का दावा है कि क्रेमलिन के अधिकारियों और रिटायर खूफिया अधिकारियों के हवाले से जानकारी आई है।
खबर के मुताबिक पुतिन को रविवार रात करीब 9.05 बजे अपने बेडरूम के फर्श पर गिरा हुआ पाया गया। जब उनके सुरक्षाकर्मियों ने शोर और राष्ट्रपति के फर्श से टकराने की आवाज सुनी तो वे कमरे में पहुंचे। जिसके बाद उन्हें विशेष चिकित्सा सुविधा में ले जाया गया। जहां उनकी देखभाल की जा रही है।
नोटः ‘खबर चालीसा’ इस दावे की पुष्टि नहीं करता है।
.
