CG Custom Milling: Paddy Worth Crores Goes Missing; Officials Accused of Negligence!
CG CUSTOM MILING: कबीरधाम जिले में धान खरीदी वर्ष 2025-26 के दौरान उपार्जन केंद्रों से धान गायब होने के लगातार सामने आ रहे मामलों के बीच खाद्य विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े होने लगे हैं।
युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव आकाश केशरवानी ने आरोप लगाया है कि छत्तीसगढ़ कस्टम मिलिंग चावल उपार्जन आदेश-2016 के प्रावधानों का खुलेआम उल्लंघन किया जा रहा है, बावजूद इसके संबंधित मिलरों पर कार्रवाई करने से विभाग बचता नजर आ रहा है।
जानकारों का कहना है कि स्टॉक रजिस्टर का नियमित संधारण और सत्यापन धान की उपलब्धता, मिलिंग प्रक्रिया की पारदर्शिता तथा संभावित अनियमितताओं की रोकथाम के लिए महत्वपूर्ण है।
ऐसे में यह सवाल भी उठ रहे हैं कि जिले की सभी मिलों में निर्धारित प्रारूप के अनुसार रजिस्टर संधारित किए जा रहे हैं या नहीं तथा संबंधित विभाग द्वारा इसकी नियमित जांच की जा रही है या नहीं।
नियमों के प्रभावी पालन से धान के भंडारण और मिलिंग से जुड़े रिकॉर्ड का सत्यापन आसान होता है, वहीं लापरवाही की स्थिति में धान के स्टॉक में अंतर और अनियमितताओं की आशंका बढ़ जाती है। खाद्य विभाग द्वारा समय-समय पर निरीक्षण और रिकॉर्ड के सत्यापन को लेकर भी चर्चा तेज है।
खाद्य विभाग मामले में संबंधित मिलर एवं केंद्र प्रभारी को बचाने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि जिले में अन्य राज्यों बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के विभिन्न क्षेत्रों से चावल लाकर यहाँ खपाया का रहा है इसके बावजूद विभाग मौन बना हुआ है। शिकायतों के बावजूद संबंधित उपार्जन केंद्र प्रभारियों कर मिलर पर अब तक कोई कार्रवाई क्यों नहीं किया गया ।

