CG Crime News: शादी का झांसा देकर महिला के साथ किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी किया गिरफ्तार 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG Crime News: बलरामपुर। बलरामपुर जिले के रामचंद्रपुर पुलिस ने शादी करने का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा। जानकारी के अनुसार पीड़िता ने 25 मई 2025 को थाना रामचंद्रपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि ग्राम रामचंद्रपुर निवासी मुकेश सिंह (22 वर्ष), पिता राजेंद्र सिंह से उसकी जान-पहचान थी और आरोपी का अक्सर गांव आना-जाना होता रहता था। आरोपी ने जनवरी 2021 से शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। वर्ष 2023 में जब वह गर्भवती हो गई ।

 

आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसे दवा खिलाकर गर्भपात करवा दिया। शादी का दबाव देने पर आरोपी ने शादी से इनकार कर दिया ,इस पूरे घटनाक्रम से वह मानसिक और शारीरिक रूप से अत्यधिक परेशान चल रही थी। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी के विरुद्ध धारा 376(2-ढ), 313 और पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related