CG Crime News: ACB की बड़ी कार्रवाई, कृषि अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार

Date:

CG Crime News: Major Action by ACB—Agriculture Officer Arrested for Accepting Brib

 

CG Crime News : अवैध बीज भंडारण के झूठे आरोप में एकपक्षीय कार्रवाई का भय दिखाकर कृषि विकास अधिकारी को ACB की टीम ने 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

अजीत कुमार कश्यप ने एंटी करप्शन ब्यूरो अंबिकापुर में शिकायत की गई थी कि वह कंपनी साईं भव्या सीड्स में एरिया सेल्स मैनेजर के है।

अगस्त महीने में शेष बचे हुए बीज कंपनी में वापस भेजने के लिए मां महामाया कोल्ड स्टोरेज, दरिमा रोड अंबिकापुर में रखा गया था।

इस दौरान आरोपी सोहन लाल भगत ने अवैध बीज भंडारण के झूठे आरोप में एकपक्षीय कार्रवाई का भय दिखाकर 3 लाख रुपये रिश्वत की मांग की।

प्रार्थी रिश्वत नहीं देना चाहता था, बल्कि आरोपी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़वाना चाहता था।

शिकायत के  बाद ACB ने कार्रवाई करते हुए रिश्वती रकम की पहली किश्त 01 लाख रुपये लेते आरोपी बीज निरीक्षक कृषि विकास अधिकारी सोहन लाल भगत को रंगे हाथों पकड़ा ।

आरोपी के विरुद्ध धारा 7 पीसी एक्ट 1988 यथासंशोधित अधिनियम 2018 के प्रावधानों के तहत अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related