CG Crime News: Landlord Impregnates Young Woman; Mother and Child Die After Taking Painkillers
CG Crime News : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में मानवता को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। मामला डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र का है, जहाँ गरीबी का फायदा उठाकर 59 साल के मकान मालिक ने 22 साल की युवती से कई बार रेप किया और उसे गर्भवती कर दिया। आरोपी सुनील घरडे बीएसपी के रिटायर्ड कर्मचारी का बेटा बताया जा रहा है, जिसके किराए के मकान में युवती अपने परिवार के साथ रहती थी।
युवती का किया लगातार शोषण
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी मकान मालिक काफी समय से युवती पर बुरी नजर रखे हुए था। उसने युवती को शादी का लालच दिया और उसके साथ लगातार दुष्कर्म करता रहा। इस दौरान युवती गर्भवती हो गई। जब उसने आरोपी पर शादी का दबाव बनाया, तो आरोपी अपने वादे से मुकर गया और गर्भ गिराने की जिद करने लगा।
युवती जब सात माह की गर्भवती थी, तब आरोपी ने गुपचुप तरीके से उसे गर्भपात की दवा खिला दी। दवा का रिएक्शन इतना हुआ कि युवती की तबीयत बिगड़ गई। ज्यादा खून बहने और दर्द के कारण युवती और उसकी कोख में पल रहे शिशु ने तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया।
पुलिस ने सुलझाई मौत की गुत्थी
शुरुआत में इसे सामान्य मौत माना जा रहा था, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच ने पुलिस को चौंका दिया। शरीर में मिले रसायनों और युवती के मोबाइल रिकॉर्ड से साफ हो गया कि यह एक सोची-समझी हत्या थी। बालोद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को धर दबोचा है।

