CG Crime News : आतंक मचाने वाला डीजल चोर गिरोह गिरफ्तार, पुलिस ने दबोचे 3 आरोपी

Date:

CG Crime News: Diesel theft gang creating terror arrested, police nabs 3 accused

रायगढ़: तमनार पुलिस ने क्षेत्र में सक्रिय एक शातिर लुटेरे गिरोह का पर्दाफाश किया है। यह गिरोह रात के अंधेरे में हाईवा वाहनों से डीजल चोरी करने और विरोध करने पर चालकों के साथ मारपीट कर लूटपाट की घटनाओं को अंजाम दे रहा था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरोह के तीन सदस्यों को सलाखों के पीछे भेज दिया है।

 फिल्मी स्टाइल में स्कॉर्पियो से आते थे लुटेरे

पकड़े गए आरोपी वारदात के लिए सफेद रंग की स्कॉर्पियो वाहन का इस्तेमाल करते थे। वे सुनसान रास्तों पर खड़े हाईवा चालकों को निशाना बनाते थे। गिरोह के सदस्य पहले वाहन से डीजल निकालते थे और यदि चालक विरोध करता, तो लोहे के रॉड और डंडों से हमला कर उनसे नकदी और मोबाइल लूट लेते थे

पुलिस की कार्रवाई और बरामदगी

मुखबिर की सूचना और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को धर दबोचा। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो वाहन, करीब 170 लीटर डीजल, नगदी 500 रुपये तथा अपराध में प्रयुक्त लोहे का रॉड, डंडा और पाइप जब्त किया।

 

क्षेत्र में राहत की सांस

तमनार औद्योगिक क्षेत्र होने के कारण यहाँ भारी वाहनों का आवागमन लगातार बना रहता है। पिछले कुछ समय से डीजल चोरी और मारपीट की घटनाओं से हाईवा चालकों में डर का माहौल था। पुलिस की इस सफलता के बाद ट्रांसपोर्टर्स और चालकों ने राहत की सांस ली है। पुलिस अब आरोपियों से अन्य वारदातों के संबंध में कड़ी पूछताछ कर रही है।

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related