CG Crime News : 8 दिनों से लापता अफसर की लाश मिली जंगल में, हत्या की आशंका

Date:

CG Crime News: Body of Officer Missing for 8 Days Found in Forest; Murder Suspected

 

CG Crime News: छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के पंडरिया क्षेत्र में एक रिटायर्ड शिक्षा अधिकारी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में जंगल में बरामद हुआ है। इस मामले के सामने आने से इलाके में सनसनी फैल गई है। बता दे की 62 वर्षीय दामोदर सिंह राजपूत शिक्षा विभाग में वरिष्ठ लेखा परीक्षक के पद से सेवानिवृत्त हुए थे और पिछले आठ दिनों से लापता थे।

 

जानकारी के अनुसार, दामोदर सिंह राजपूत 21 मार्च की सुबह करीब 10 बजे अपने गांव झाफल जाने के लिए घर से निकले थे। इसके बाद से उनका कोई सुराग नहीं मिला। परिजनों ने पहले अपने स्तर पर खोजबीन की, लेकिन जब कोई जानकारी नहीं मिली तो उन्होंने लालपुर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

 

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में हत्या की आशंका जताई जा रही है। ऐसा माना जा रहा है कि पहले दामोदर सिंह का अपहरण किया गया और फिर उनकी हत्या कर शव को जंगल में छुपाने की कोशिश की गई। इस मामले में पुलिस ने दो संदेहियों को हिरासत में लिया है और उनसे गहन पूछताछ की जा रही है।

 

जांच के दौरान पता चला है कि मृतक का अपने परिवार के कुछ लोगों के साथ संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। इस संबंध में पहले भी थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी। पुलिस इस एंगल को भी गंभीरता से जांच में शामिल कर रही है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related