CG CRIME NEWS : खेत में मिली पिता—पुत्र की खून से सनी लाश…अज्ञात हत्यारों की जारी तलाश

Date:

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से एक सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड की वारदात का मामला सामने आया है। इस हत्याकांड में पिता और पुत्र को अज्ञात लोगों ने बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया है। पिता—पुत्र की खून से सनी लाश खेत से बरामद हुई है। दोनों की लाश आसपास ही बरामद की गई है, लिहाजा माना जा रहा है कि मौके पर जमकर विवाद हुआ है, जिसके बाद पिता—पुत्र को घेरकर मौत के घाट उतारा गया है।

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर ज़िले के कुम्हरता में पिता—पुत्र की खून से सनी लाश खेत से बरामद होने के बाद पूरे इलाके सनसनी फैल गई है। मौका—ए—वारदात पर पुलिस पहुंच चुकी है। मृतकों की शिनाख्त कुम्हरता निवासी शोभनाथ और प्रमोद के तौर पर की गई है। दोनों की लाश खून से सनी हुई है, जो ताजा—ताजा है, जिसके आधार पर कहा जा रहा है कि वारदात को रविवार के दिन ही अंजाम दिया गया है।

जांच में जुटी पुलिस

इस दोहरे हत्याकांड को लेकर जहां पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है, वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस अब इस हत्याकांड के पीछे वजह और उसमें शामिल लोगों को तलाशने में जुट गई है। प्रथम दृष्टया लाश को देखने के बाद कहा जा रहा है कि दोनों पर कुदाली या फिर सब्बल से हमला किया गया। पुलिस इस मामले को पुरानी रंजिश के तहत देख रही है, क्योंकि जिस तरह की परिस्थितियों में लाशें मिली हैं, उससे यह प्रतीत हो रहा है कि पिता—पुत्र को चारों तरफ से घेरकर मौत के घाट उतारा गया है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related