CG CRIME : प्रेम-प्रसंग में स्कूली छात्र की धारदार हथियार से हत्या…दो अपचारी बालक गिरफ्तार

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायगढ़:  रायगढ़ में कोतवाली थाना क्षेत्र में स्थित रामभांठा हाईस्कूल में प्रेमप्रसंग के चलते दो नाबालिग लड़कों ने एक स्कूली छात्र की धारदार हथियार से हत्या कर दी है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा ने आज बताया कि शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में स्थित रामभांठा हाईस्कूल में लगभग 17 वर्षीय दो नाबालिग लड़कों ने प्रेमप्रसंग के चलते कल दोपहर धारदार हथियार से स्कूल के छात्र सागर टंडन (15) पर हमला कर दिया। घायल सागर को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।उन्होंने बताया कि इस हत्याकांड को अंजाम देने के बाद फरार हुए मुख्य आरोपी लड़के को पुलिस बल ने ओडिशा बार्डर और दूसरे आरोपी को शहर के धारंगडीपा से गिरफ्तार कर लिया गया है। मृतक की बहन भी इसी स्कूल में पढ़ती है। प्रारंभिक जांच में प्रेम प्रसंग के कारण बालक की हत्या करने की बात सामने आ रही है। पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है। दोनों अपचारी बालकों को रिमांड पर किशोर न्याय बोर्ड भेजा जाएगा।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related