CG CRIME :  स्टेडियम परिसर में खोली गई शराब दुकान, विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे  कांग्रेस पार्षद गिरफ्तार

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG CRIME: भिलाई। शराब दुकान के स्थानांतरण को लेकर स्थानीय लोगों के विरोध को दरकिनार करते हुए आबकारी विभाग ने आखिरकार खुर्सीपार स्थित पंडित दीनदयाल स्टेडियम खेल परिसर में नई शराब दुकान शुरू कर दी है। दुकान की शुरुआत के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए प्रशासन ने 100 से अधिक पुलिस जवानों को मौके पर तैनात किया था।

दुकान खुलने के विरोध में स्थानीय लोगों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। विरोध का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस पार्षद एवं जोन अध्यक्ष भूपेंद्र यादव को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि खेल परिसर में शराब दुकान खोलने से युवाओं पर गलत प्रभाव पड़ेगा और यह क्षेत्र की सामाजिक व्यवस्था को प्रभावित करेगा। वहीं, प्रशासन का कहना है कि दुकान का संचालन आबकारी नीति के तहत वैध रूप से किया जा रहा है और सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related