CG crime : खेत में मिला नरकंकाल, फैली सनसनी

Date:

CG crime : बलौदाबाजार. जिले के गिरौदपुरी चौकी के ग्राम मटिया के एक खेत में नरकंकाल मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है. नरकंकाल मिलने की घटना सोमवार शाम की बताई जा रही है. जब किसान खेत में फसल काटने गया था तब उसने नरकंकाल देखा और पुलिस को सूचना दी. इसके बाद पुलिस हरकत में आई और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है.

गिरौदपुरी चौकी प्रभारी देवानंद माथुर ने बताया कि कल बद्री साहू नामक किसान थाने आया और बताया कि फसल काटने वह गया था तो खेत में नरकंकाल मिला है. इसके बाद वहां जाकर देखा तो कंकाल फैला था. तत्काल उच्च अधिकारी को सूचना देकर उनके दिशा निर्देश पर जांच कार्यवाही प्रारंभ की गई है.

चौकी प्रभारी ने बताया, फॉरेंसिक टीम भी आई है. कंकाल एकत्रित कर जांच के लिए भेजा गया है. वहीं कंकाल के पास से एक अंडरवियर, जिंस पेंट व एक बनियान मिला है. फिलहाल यह पता नहीं चला है कि नरकंकाल किसका है. गिरौदपुरी चौकी पुलिस घटना की जांच में जुटी है.

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG NEWS: गरियाबंद में दो समुदायों में हिंसक झड़प, मारपीट, आगजनी व तोड़फोड़

CG NEWS गरियाबंद ।छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से एक...

CG NEWS: प्रार्थना सभा को लेकर विवाद, हिंदू संगठनों ने किया जमकर हंगामा

CG NEWS: राजनांदगांव। शहर के मोतीपुर वार्ड नंबर 2,...

NAXAL NEWS : सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता, नक्सलियों का विशाल डंप बरामद

NAXAL NEWS : नारायणपुर। घोर नक्सल प्रभावित अबूझमाड़ क्षेत्र...