CG Congress News: कांग्रेस ने मंत्री बंगले का किया घेराव , बड़े आंदोलन पर चेताया

Date:

CG Congress News: Congress Gheraos Minister’s Bungalow; Warns of Major Agitation

CG Congress News: कांग्रेस ने मंत्री बंगले का किया घेराव , बड़ा आंदोलन पर चेताया

CG Congress News: छत्तीसगढ़ के तिल्दा में कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री टंकराम वर्मा के तिल्दा स्थित बंगले का घेराव किया।

कांग्रेस ने जिला अध्यक्ष राजेंद्र पप्पू बंजारे के नेतृत्व में बाईपास रोड निर्माण, शहर की बिगड़ती यातायात व्यवस्था और अवैध जुआ-सट्टा के खिलाफ सड़कों पर उतरकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

इससे पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दीनदयाल चौक पर सभा का आयोजन किया ।

कांग्रेस नेताओ ने नगर पालिका अध्यक्ष के पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके द्वारा शहर में अतिक्रमण, खाली जमीनों पर कब्जा और दबंगई की जा रही है।

प्रदर्शन में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता शैलेश नितिन त्रिवेदी ने चेतावनी दी कि यदि शहर में सट्टा-जुआ और अवैध गतिविधियों पर रोक नहीं लगाई गई तो कांग्रेस और बड़ा आंदोलन करेगी।

आम  सभा के बाद सभी कांग्रेसी रैली निकाकर नारेबाजी करते हुए मंत्री के बंगले पहुंचे।

पुलिस बल तैनात होने के कारण प्रदर्शनकारियों को बंगले के अंदर जाने से रोक दिया गया।

इस दौरान कार्यकर्ताओ और पुलिस के बीच झूमाझटकी भी हुई।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related