CG CM “X” POST: BJP’s historic lead in urban body elections in the state, CM Vishnu Dev Sai expressed gratitude
रायपुर। छत्तीसगढ़ के नगरीय निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ऐतिहासिक जीत की ओर बढ़ रही है। प्रदेशभर में पार्टी की शानदार सफलता को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मतदाताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार जताया है।
प्रदेश के नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा ऐतिहासिक जीत की ओर अग्रसर है। इस अभूतपूर्व जनादेश के लिए प्रदेश के मतदाताओं का आभार। भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ताओं ने जिस तरह डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाया, जिस तरह संगठन ने कुशल रणनीति के तहत इस चुनाव में भी भागीदारी की यह…
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) February 15, 2025
सीएम साय ने ‘X’ (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए कहा, “प्रदेश के नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा ऐतिहासिक जीत की ओर अग्रसर है। इस अभूतपूर्व जनादेश के लिए प्रदेश के मतदाताओं का आभार। भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ताओं ने जिस तरह डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाया, जिस तरह संगठन ने कुशल रणनीति के तहत इस चुनाव में भी भागीदारी की यह निर्णायक बढ़त उसी की है। भाजपा सरकार के कार्यों से जो जन विश्वास बढ़ा, वह जनादेश में बदलता दिख रहा है। हम और अधिक उत्साह के साथ जनआकांक्षाओं पर खरा उतरने परिश्रम की पराकाष्ठा करेंगे। पुनः आभार।”
प्रदेशभर में हो रही मतगणना में अब तक के रुझानों और नतीजों के मुताबिक भाजपा ने कई नगर निगम, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में बढ़त बना ली है। रायपुर, राजनांदगांव, अंबिकापुर और जगदलपुर सहित कई बड़े नगरीय निकायों में भाजपा ने जीत दर्ज कर ली है।
भाजपा की इस जीत से कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग समेत कई जिलों में जश्न का माहौल है। भाजपा समर्थक ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ अपनी जीत का जश्न मना रहे हैं।

