CG CM STATEMENT : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कह डाली ऐसी बात ..

Date:

CG CM STATEMENT: Chief Minister Vishnudev Sai targeted Rahul Gandhi, said such things..

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी इन दिनों अमेरिका के दौरे पर हैं। अमेरिका में राहुल गांधी पीएम नरेंद्र मोदी और आरएसएस पर निशाना साधा हैं। इसी बीच उन्होंने भारत में सिखों की स्थिति को लेकर एक बयान दिया है जिसके बाद भारत में सियासी पारा बढ़ गया है।

राहुल गांधी के इस बयान की बीजेपी नेताओं ने निंदा की है और उन पर निशाना भी साधा है।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि बहुत दुख की बात है कि कांग्रेस पार्टी के नेता विदेश में जाकर अपने देश के बदनामी कर रहे है। बहुत दुख की बात है इसके लिए जितनी उनकी निंदा की जाए उतनी कम है।

क्या है राहुल गांधी का बयान –

अमेरिका में प्रवासी भारतीयों से बात करते हुए राहुल गांधी ने एक व्यक्ति का नाम पूछा। उस व्यक्ति ने अपना नाम बलिंदर सिंह बताया। इसके बाद राहुल गांधी ने कहा कि भारत में इस बात को लेकर लड़ाई है कि क्या इन्हें एक सिख के तौर पर पगड़ी और कड़ा पहनने की इजाजत दी जाएगी? क्या एक सिख गुरुद्वारे जा सकता है? लड़ाई राजनीति को लेकर नहीं है। इस तरह की लड़ाई सिर्फ सिखों के लिए नहीं, बल्कि सभी धर्मों के लिए है।

कांग्रेस पर भड़के मुख्यमंत्री –

इधर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि भ्रष्टाचारी लोग भ्रष्टाचार की बात करें तो शोभा नहीं देता, पूरे 5 साल भ्रष्टाचार किया गया है। कोयला, शराब, डीएमएफ में भ्रष्टाचार किया गया है। आज लगातार कार्रवाई हो रही है। कुछ लोग जेल में है और लगातार जेल में जाने का सिलसिला जारी है। ये लोग भ्रष्टाचार की बात करें तो उनके मुंह से शोभा नहीं देता।

 

 

 

 

 

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related