Trending Nowशहर एवं राज्य

CG CAREEDGE RANKING : केयरएज स्टेट रैंकिंग 2025 में छत्तीसगढ़ की बड़ी छलांग, तीन स्थान ऊपर चढ़कर 11वें स्थान पर पहुंचा राज्य

CG CAREEDGE RANKING : Chhattisgarh made a big leap in CareEdge State Ranking 2025, the state climbed three places to reach 11th position

रायपुर, 1 मई 2025। CG CAREEDGE RANKING छत्तीसगढ़ ने केयरएज स्टेट रैंकिंग 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए देश के बड़े राज्यों की सूची में अपनी रैंकिंग में तीन स्थान की छलांग लगाई है। 2023 की तुलना में राज्य का समग्र स्कोर 6.1 अंकों की बढ़ोतरी के साथ 34.8 से बढ़कर 40.9 हो गया है। इसी के साथ छत्तीसगढ़ 17 बड़े राज्यों में 14वें स्थान से उठकर अब 11वें स्थान पर आ गया है।

CG CAREEDGE RANKING मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस उपलब्धि को “टीम छत्तीसगढ़ की एकजुट मेहनत और जनसेवा की भावना का परिणाम” बताया। उन्होंने कहा कि शासन में पारदर्शिता, सेवा की गति और जनता की भागीदारी को प्राथमिकता देने के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और गरीब कल्याण जैसे सामाजिक क्षेत्रों में गंभीर प्रयास किए गए हैं। आर्थिक मोर्चे पर राज्य ने निवेश और रोजगार को बढ़ावा देते हुए वित्तीय अनुशासन और जीएसटी संग्रहण में उल्लेखनीय सुधार किए हैं।

आर्थिक प्रदर्शन : 9.9 अंकों की बढ़त, 12वें स्थान से 7वें स्थान पर।

शासन क्षेत्र में सुधार : 14.2 अंकों की छलांग, कानून व्यवस्था, सार्वजनिक सेवा और डिजिटल गवर्नेंस में सुधार।

सामाजिक क्षेत्र में उन्नति : 17.8 अंकों की वृद्धि, शिक्षा, स्वास्थ्य और आय-समानता में उल्लेखनीय प्रगति।

CG CAREEDGE RANKING मुख्यमंत्री साय ने कहा कि केयरएज की यह रिपोर्ट यह साबित करती है कि छत्तीसगढ़ अब राष्ट्रीय स्तर पर एक मजबूत और प्रतिस्पर्धी राज्य के रूप में उभर रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि निकट भविष्य में छत्तीसगढ़ देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होगा।

रिपोर्ट से जुड़े अन्य तथ्य –

2023 में 46 संकेतकों के आधार पर रैंकिंग होती थी, 2025 में यह संख्या बढ़कर 50 हो गई है।

CG CAREEDGE RANKING छत्तीसगढ़ ने शासन, सामाजिक और आर्थिक – तीनों मुख्य क्षेत्रों में समग्र रूप से सुधार किया है।

 

 

 

Share This: