CG CABINET EXPANSION BREAKING : एक मंत्री होंगे बाहर, हरियाणा फार्मूला लागू, कल राजभवन में शपथ ग्रहण …

Date:

CG CABINET EXPANSION BREAKING : One minister will be out, Haryana formula implemented, oath taking ceremony tomorrow at Raj Bhawan…

रायपुर। मंत्रिमंडल विस्तार के मद्देनजर राजभवन में तैयारियां जोरों पर हैं। सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कल तीन नए मंत्रियों को शपथ दिला सकते हैं। इस बार छत्तीसगढ़ में पहली बार मंत्रिमंडल में 14 विधायक शामिल होंगे, जिसे राजनीतिक गलियारों में हरियाणा फार्मूला के रूप में देखा जा रहा है।

संभावित नए मंत्रियों में शामिल हैं :

अंबिकापुर से राजेश अग्रवाल

दुर्ग से गजेन्द्र यादव

आरंग से गुरु खुशवंत

राज्यपाल रमेन डेका ने मीडिया को संकेत दिए हैं कि हलचल तेज है और शपथ ग्रहण समारोह कल सुबह 11 बजे राजभवन में आयोजित हो सकता है।

सूत्रों के अनुसार, किसी एक वर्तमान मंत्री से इस्तीफा लिया जा सकता है, जिसके बदले गोमती साय को मंत्री बनने का मौका मिल सकता है। मुख्यमंत्री ने इसके लिए कल गोमती साय से भी मुलाकात की थी।

राजभवन में शपथ समारोह की सभी तैयारियां पूरी हैं। आमंत्रण कार्ड, कुर्सियों की व्यवस्था और जलपान का इंतजाम पहले से तय है। अगर नामों पर सहमति बन गई तो कल ही तीन नए विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related