CG BUDGET 2026 : छत्तीसगढ़ में बजट सत्र से पहले कांग्रेस की रणनीति तेज

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BUDGET 2026 : Congress intensifies strategy ahead of budget session in Chhattisgarh

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बजट सत्र से पहले कांग्रेस विधायक दल ने अपनी रणनीति पुख्ता कर ली है। नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत की अध्यक्षता में 22 फरवरी को शाम 4 बजे कांग्रेस भवन, रायपुर में बैठक बुलाई गई है। बैठक में आगामी विधानसभा सत्र, सरकार को घेरने की रणनीति और जनहित के मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।

छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 23 फरवरी से शुरू होगा। पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण, और अगले दिन यानी 24 फरवरी को वित्त मंत्री 2026-27 का बजट पेश करेंगे। सत्र 20 मार्च तक चलेगा और इसमें कुल 15 बैठकें प्रस्तावित हैं। सत्र के दौरान प्रश्नकाल, शून्यकाल और विभिन्न विधेयकों पर चर्चा होगी।

वित्त मंत्री के अनुसार यह बजट सिर्फ वार्षिक आर्थिक दस्तावेज नहीं होगा, बल्कि प्रदेश के दीर्घकालिक विकास का रोडमैप भी पेश करेगा। बजट 2026-27 में रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और औद्योगिक विस्तार पर विशेष फोकस रहेगा।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related