CG BUDGET 2025 : छत्तीसगढ़ विधानसभा के पंचम सत्र में राज्यपाल का अभिभाषण

Date:

CG BUDGET 2025: Governor’s address in the fifth session of Chhattisgarh Assembly

रायपुर. छत्तीसगढ़ की छठवीं विधानसभा के पंचम सत्र में राज्यपाल श्री रमेन डेका ने अभिभाषण प्रस्तुत किया।

मुख्य बिंदु –

छत्तीसगढ़ का रजत जयंती वर्ष

छत्तीसगढ़ राज्य और विधानसभा की स्थापना के 25 वर्ष पूरे हुए।
इस अवसर को “अटल निर्माण वर्ष” के रूप में मनाया जा रहा है।

विकसित छत्तीसगढ़ का लक्ष्य

केंद्र व राज्य सरकार के समन्वय से “ट्रिपल इंजन सरकार” द्वारा विकास को गति।
अधोसंरचना, कृषि, डिजिटल गवर्नेंस, व स्टार्टअप इकोसिस्टम को बढ़ावा।

कृषि और किसान हितैषी नीतियां

किसानों को 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी।
“दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर योजना” के तहत 5.62 लाख किसानों को लाभ।
जैविक खेती और जलवायु अनुकूल बीजों को प्रोत्साहन।

महिला सशक्तिकरण और सामाजिक कल्याण

“महतारी वंदन योजना” के तहत 69 लाख महिलाओं को 1000 रुपए मासिक सहायता।
स्व-सहायता समूहों को वित्तीय सहयोग और रेडी-टू-ईट फूड उत्पादन की जिम्मेदारी।

युवाओं व स्टार्टअप्स के लिए पहल

रायपुर-भिलाई को स्टेट कैपिटल रीजन के रूप में विकसित करने की योजना।
आईटी सेक्टर व स्टार्टअप्स के लिए इन्क्यूबेशन सेंटर व को-वर्किंग स्पेस।
एआई और डेटा सेंटर के माध्यम से डिजिटल अर्थव्यवस्था को बढ़ावा।

इन्फ्रास्ट्रक्चर और औद्योगिक विकास

26 रेलवे परियोजनाओं में 2768 किमी नई रेल लाइन, 32 अमृत रेलवे स्टेशनों का विकास।
899 किमी सड़कों का निर्माण, एक्सप्रेसवे और हवाई सेवाओं का विस्तार।
कोयला, लौह अयस्क और सीमेंट उत्पादन में छत्तीसगढ़ की प्रमुख भागीदारी।
ग्रीन इंडस्ट्री को बढ़ावा देने के लिए नई औद्योगिक नीति।

पर्यटन और सांस्कृतिक विकास

संयुक्त राष्ट्र द्वारा बस्तर के धुड़मारास गांव को “बेस्ट टूरिज्म विलेज” का दर्जा।
जशपुर में विश्व के सबसे बड़े प्राकृतिक शिवलिंग को प्रमोट करने की योजना।

राज्यपाल ने सरकार की पारदर्शी नीतियों और जनता के प्रति जवाबदेही पर जोर देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ को “विकसित भारत” के अनुरूप आगे बढ़ाने के लिए ठोस योजनाओं पर काम किया जा रहा है।

 

 

 

 

 

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related