Trending Nowशहर एवं राज्य

CG BREAKING : नहीं रही दिग्गज भाजपा नेत्री, शोक की लहर ..

CG BREAKING: Veteran BJP leader is no more, wave of mourning..

रायपुर/बलौदाबाजार। बलौदाबाजार नगर पालिका की पूर्व अध्यक्ष अंजु जैन का लंबी बीमारी के बाद रविवार देर रात रायपुर के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वे वर्तमान में नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन की धर्मपत्नी थीं।

महज दो दिन पहले ही अशोक जैन के अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद नगर में भव्य विजय आभार रैली निकाली गई थी, जिसमें परिवार के सदस्य भी शामिल हुए थे। लेकिन अंजु जैन के निधन की खबर आते ही पूरे नगर में शोक की लहर दौड़ गई।

बीमारी के कारण चुनावी दौर में अस्पताल में थीं भर्ती

नगर पालिका चुनाव से पहले ही अंजु जैन की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रविवार को उनकी हालत और ज्यादा बिगड़ गई और देर रात उन्होंने अंतिम सांस ली।

आज होगा अंतिम संस्कार

उनका पार्थिव शरीर आज बलौदाबाजार लाया जाएगा। दोपहर 1 बजे उनके निवास स्थान से अंतिम यात्रा निकलेगी और रायपुर रोड स्थित मोक्षधाम में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके निधन से नगरवासियों, समर्थकों और परिजनों में गहरा दुख व्याप्त है।

advt----
advt--0005-april
advt--0007-april
advt-april2025-001
Share This: