Trending Nowशहर एवं राज्य

CG BREAKING : यात्री बस और ट्रक में जबरदस्त टक्कर, कई यात्री घायल, अफरा तफरी का माहौल

CG BREAKING : Tremendous collision between passenger bus and truck, many passengers injured, atmosphere of chaos

कबीरधाम। कवर्धा से बड़ी खबर निकलकर सामने आई हैं, जहां सड़क हादसे में 12 लोगों के घायल होने की जानकारी मिली हैं। यह हादसा तेज रफ्तार ट्रक और यात्री बस के बीच जोरदार भिड़ंत की वजह से हुआ हैं। पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले गई। सभी का इलाज जारी हैं।

बता दे कि यह हादसा नेशनल हाईवे पर शक्कर कारखाने के पास हरिनछपरा गांव के पास हुआ हैं। हादसे के बाद नेशनल हाईवे पर जाम लग गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहीं ट्रक और बस को हटवाकर यातायात को बहाल किया।

एडिशनल एसपी मनीषा रावटे ने बताया कि यात्री बस पंडरिया की ओर से आ रही थी और ट्रक जगदलपुर से आ रहा था। इस दौरान दोनों गाड़ी में भिड़ंत हो गई। इस हादसे में करीब 12 लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज जारी है।

 

 

 

 

 

 

advt_003_feb2025
advt_002_feb2025
advt_001_feb2025
advt1_jan2025
Share This: