CG BREAKING : शिक्षकों की ट्रांसफर नीति बदलेगी, अनुशासनहीनता पर होगी कड़ी कार्रवाई – सीएम साय

Date:

CG BREAKING: Transfer policy of teachers will change, strict action will be taken against indiscipline – CM Sai

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्कूल शिक्षा विभाग की उच्चस्तरीय बैठक में शिक्षा सुधारों पर कई अहम फैसले लिए हैं। पहली बार सभी वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में शिक्षकों की नई ट्रांसफर नीति बनाने पर सहमति बनी, जिसके तहत ग्रामीण क्षेत्रों में सेवा देने के बाद ही शिक्षकों को शहरी इलाकों में तबादला मिलेगा।

बैठक में तय किया गया कि शिक्षकों के ट्रांसफर अब एचआरएमआईएस पोर्टल के जरिए ही होंगे, मंत्रियों और नेताओं की सिफारिशों पर नहीं। इसके अलावा शराबी और अनुशासनहीन शिक्षकों पर कार्रवाई की जाएगी और जरूरत पड़ने पर अनिवार्य सेवानिवृत्ति भी दी जा सकती है।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि 30% से कम रिजल्ट वाले स्कूलों पर सख्त कार्रवाई होगी, वहीं अच्छे प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। बैठक में 85 एकलव्य विद्यालयों को स्कूल शिक्षा विभाग में मर्ज करने का भी निर्देश दिया गया।

सरकार अब स्कूलों को बालक-बालिका के लिए समान रूप से संचालित करेगी और अलग-अलग बालिका विद्यालय खोलने की अनुमति नहीं दी जाएगी। साथ ही, पिछड़े इलाकों में शिक्षा सुधार और छात्रों के लिए कैरीयर काउंसलिंग व कोचिंग पर भी विशेष जोर दिया जाएगा।

इन बड़े बदलावों के साथ छत्तीसगढ़ सरकार अब शिक्षा व्यवस्था को युद्ध स्तर पर सुधारने की तैयारी कर रही है।

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related