The woman was riddled with bullets in broad daylight, stirred the area
पत्थलगांव। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। नारायणपुर के पत्थलगांव में दो अज्ञात बदमाशों ने एक महिला को गोली मार दी।
मिली जानकारी के अनुसार, नारायणपुर थाना क्षेत्र के गायलूंगा गांव में सुबह 05 बजे दो बाइक सवार युवकों ने अपने ही घर के आंगन में काम कर रही महिला को गोली मार दी हैं। मामले की सूचना मिलने के बाद नारायणपुर पुलिस जांच में जुट गई है।
बताया जा रहा है कि पत्थलगांव में सुबह 5 बजे 2 अज्ञात युवकों ने शराब देने से मना करने पर महिला को गोली मार दी, जिसके बाद नारायणपुर पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है। यह पूरा मामला नारायणपुर थाना क्षेत्र के गायलूंगा गांव का है।

