CG BREAKING: Supreme Court collegium recommends, Justice Rakesh Mohan Pandey will be the permanent judge of Chhattisgarh High Court.
बिलासपुर। सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के स्थायी न्यायधीश के रुप में जस्टिस राकेश मोहन पाण्डेय के नाम की सिफारिश की है। इसके साथ ही अतिरिक्त न्यायाधीशों की नियुक्ति के लिए जस्टिस सचिन सिंह राजपूत और जस्टिस राधा किशन अग्रवाल के भी नामों की भी सिफारिश की है। इन दोनों जजों का 1 वर्ष का नया कार्यकाल होगा। जस्टिस राकेश मोहन पाण्डेय छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में एडिशनल जज हैं।

