Trending Nowशहर एवं राज्य

CG BREAKING : श्रीकांत पाण्डेय बने मुंगेली जिला पंचायत अध्यक्ष, निर्विरोध हुआ चयन

CG BREAKING: Shrikant Pandey becomes Mungeli District Panchayat President, elected unopposed


मुंगेली।
जिले में पंचायत अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में श्रीकांत पाण्डेय को निर्विरोध विजेता घोषित किया गया। उनके सामने किसी अन्य उम्मीदवार ने नामांकन दाखिल नहीं किया, जिससे उनका चुनाव बिना किसी प्रतिद्वंद्विता के संपन्न हुआ।

इस फैसले में विधायक पुन्नू लाल मोहले, डिप्टी सीएम अरुण साव और अन्य जनप्रतिनिधियों की सहमति रही। इसके अलावा, सभी जिला पंचायत सदस्यों ने भी श्रीकांत पाण्डेय का समर्थन किया। उनके निर्विरोध चयन को लेकर समर्थकों में खुशी की लहर है।

भाजपा का अध्यक्ष बनना तय था

मुंगेली जिला पंचायत के 12 में से 11 सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की थी, जिससे यह स्पष्ट था कि अध्यक्ष पद भी भाजपा के खाते में जाएगा। प्रमुख विपक्षी पार्टी कांग्रेस इस चुनाव में कोई प्रभाव नहीं डाल सकी।

आरक्षण नियमों के तहत सामान्य वर्ग से अध्यक्ष पद के लिए श्रीकांत पाण्डेय का दावा मजबूत माना जा रहा था। पुन्नू लाल मोहले के गृहग्राम दशरंगपुर से निर्वाचित श्रीकांत पाण्डेय को संगठन का पूरा समर्थन मिला। हालांकि, वरिष्ठता के आधार पर उमाशंकर साहू का नाम भी चर्चा में था, लेकिन आरक्षण के मापदंडों को प्राथमिकता देते हुए श्रीकांत पाण्डेय की नियुक्ति सुनिश्चित हुई।

प्रदेश नेतृत्व के फैसले पर टिकी थीं निगाहें

पार्टी नेतृत्व के निर्णय का सभी को इंतजार था, और अंततः शीर्ष नेतृत्व ने श्रीकांत पाण्डेय के नाम पर मुहर लगा दी। भाजपा जिलाध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी ने कहा कि 2020 की तुलना में इस बार पार्टी की स्थिति मजबूत रही है, और अध्यक्ष का चयन संगठन की नीति के अनुसार किया गया है।

अब सभी की नजरें श्रीकांत पाण्डेय की कार्ययोजना पर हैं, जिससे मुंगेली जिला पंचायत के विकास को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Share This: