CG BREAKING : कैबिनेट विस्तार को लेकर सुगबुगाहट तेज, पीएम मोदी और गृहमंत्री शाह से मिलने दिल्ली जा रहे सीएम

Date:

CG BREAKING: Rumors intensify regarding cabinet expansion, CM going to Delhi to meet PM Modi and Home Minister Shah

रायपुर। लोकसभा चुनाव के बाद छत्तीसगढ़ में कैबिनेट विस्तार को लेकर सुगबुगाहट तेज हो गई है. इस बीच आज छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री सीएम विष्णु देव साय दिल्ली दौरे पर जा रहे है. सीएम साय दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे.

बता दें कि बीजेपी के सीनियर नेता बृजमोहन अग्रवाल ने विधानसभा की सदस्यता और मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है. बीजेपी ने उन्हें रायपुर लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया था और उन्होंने रिकॉर्ड बहुमत के साथ जीत दर्ज की थी.

बृजमोहन अग्रवाल के इस्तीफे के बाद शनिवार को सीएम अचानक राज्यपाल से मुलाकात करने पहुंचे जिसके बाद से माना जा रहा है कि जल्द ही राज्य में कैबिनेट विस्तार किया जा सकता है.

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related