CG BREAKING: जांजगीर-चांपा- शनिवार की सुबह ज़िला अस्पताल में तब हड़कंप मच गया, जब कैदी वार्ड में भर्ती एक आरोपी हथकड़ी से हाथ निकालकर भाग गया। जैसे ही ये खबर फैली, अस्पताल चौकी पर तैनात पुलिसवाले कैदी को खोजने में जुट गए।
जो कैदी भागा है उसका नाम पंचराम निषाद है, जिसे नवागढ़ पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में अरेस्ट किया था। उस पर राज्य के कई जिलों में ठगी के केस हैं और वो पहले भी जेल से भाग चुका है।

इस घटना के बाद जेल और अस्पताल के बयान आपस में मेल नहीं खा रहे हैं। जेलर कह रहे हैं कि कैदी का हाथ टूटा था और आज उस पर प्लास्टर होना था, वहीं सिविल सर्जन ने कहा कि उसे बुखार और दस्त की शिकायत पर अस्पताल लाया गया था।
पुलिस और जेल वाले अब उस आरोपी को ढूंढ रहे हैं, साथ ही ये भी पता लगा रहे हैं कि कैदी की सुरक्षा में कहां चूक हुई।

