CG BREAKING : लोकसभा चुनाव से पहले पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करने की तैयारी

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BREAKING: Preparations for major administrative reshuffle in the police department before the Lok Sabha elections.

रायपुर। आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी प्रदेश की भाजपा सरकार कानून व्यवस्था को और दुरुस्त करने के लिए पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करने की तैयारी कर रही है। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर चुनाव आयोग कभी भी आचार संहिता लागू कर सकती है।

इसके पहले पुलिस विभाग में तबादला लिस्ट जारी होने की संभावना जताई जा रही है । आईजी और एसपी रैंक के अधिकारियों की लिस्ट गृह विभाग ने जारी कर दी है। इस लिस्ट के जारी होने के बाद एएसपी रैंक- निरीक्षक रैंक के अधिकारियों की लिस्ट का इंतजार है। पुलिस सूत्रों के अनुसार एएसपी रैंक और निरीक्षक रैंक के अधिकारियों की लिस्ट भी जंबो आएगी।

एएसपी की लिस्ट में 80 से ज्यादा अफसर और निरीक्षक रैंक की लिस्ट में 100 से ज्यादा अफसरों का नाम होगा। आईजी और एसपी रैंक के अधिकारियों की लिस्ट निकलने के बाद एएसपी-निरीक्षक रैंक के अधिकारियों ने अपना बैग पैक करना शुरू कर दिया है।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : 25 गांवों की जमीन पर ब्रेक!

CHHATTISGARH : Break on land of 25 villages! रायपुर डेस्क।...

RAM MANDIR CONTROVERSY : राम मंदिर में करोड़ों गायब?

RAM MANDIR CONTROVERSY : Crores missing from Ram Temple? रायपुर...

PRIME MINISTER INDIA : मोदी ने तोड़ा नेहरू का रिकॉर्ड!

PRIME MINISTER INDIA : Modi breaks Nehru's record! रायपुर डेस्क।...