CG Breaking News: ट्रैन की चपेट में आया ड्यूटी पर तैनात रेलवे टेक्नीशियन, मौके पर हुई मौत

Date:

CG Breaking News: रायपुर/दुर्ग. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल अंतर्गत दुर्ग रेलवे स्टेशन पर रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया. प्लेटफार्म नंबर 6 के पास ड्यूटी के दौरान एक रेलवे कर्मचारी (टेक्नीशियन) मालगाड़ी की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

 

रेलवे अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान अजय कुमार के रूप में हुई है, जो रेलवे में टेक्नीशियन ग्रेड-1 (ट्रेन लाइटिंग स्टाफ) के पद पर पदस्थ थे. अजय कुमार रविवार सुबह 6:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे की शिफ्ट में ड्यूटी पर तैनात थे. घटना सुबह लगभग 9 बजे की है, जब किलोमीटर संख्या 865/27 (रायपुर एंड) के पास एक खाली मालगाड़ी (N/BOX EMPTY) गुजर रही थी. इसी दौरान अजय कुमार उसकी चपेट में आ गए.

स्टेशन मास्टर दुर्ग से सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के स्टॉफ तत्काल मौके पर पहुंचे. जीआरपी दुर्ग के कर्मियों और स्थानीय स्टाफ की मदद से सुबह लगभग 9:50 बजे शव को ट्रैक से हटाकर मर्चुरी भेजा गया. हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जांच रेलवे प्रशासन और जीआरपी द्वारा की जा रही है. सहकर्मियों के मुताबिक अजय कुमार एक कर्मठ कर्मचारी थे.

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related