CG Breaking : भूपेश बघेल को नगर निगम ने भेजा टैक्स जमा करने का नोटिस, पूर्व CM ने कहा- यह अवैध फिर भी …

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG Breaking : रायपुर। रायपुर नगर निगम ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को उनके पुराने सरकारी आवास के लिए संपत्ति कर का नोटिस भेजा है। यह नोटिस बघेल के उस बंगले के लिए जारी किया गया है जो उनके मुख्यमंत्री रहते पाटन सदन के नाम से जाना जाता था। हालांकि, अब वही आवास मुख्यमंत्री साय का कुनकुरी सदन बन चुका है।

बता दें कि नगर निगम ने बघेल को 7,258 रुपए का नोटिस भेजा है। इस पर बघेल ने सरकारी सिस्टम पर चुटकी लेते हुए सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर तंज भरा पोस्ट साझा किया।

उन्होंने लिखा- “मैं माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी को 7,258 रुपए अदा करने का वचन देता हूँ! वैसे तो शासकीय आवास में संपत्ति कर नहीं लगता, फिर भी जिस पाटन सदन को मैंने पौने दो साल पहले ही खाली कर दिया था, आज विष्णुदेव सरकार ने मुझे नोटिस भेजा है। मुझे बताया गया है कि मुझे 7,258 रुपए का भुगतान करना है। भले ही यह नोटिस अवैध हो, लेकिन फिर भी मैं माननीय मुख्यमंत्री जी की इच्छा पूरी करूँगा। अच्छा है कि वे भी तैयार रहें क्योंकि उनकी सरकार ‘कुनकुरी सदन’ का भी तो टैक्स मांगेगी!”

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related