CG BREAKING : शख्स ने पत्नी और 2 बेटियों पर किया जानलेवा हमला

Date:

 

CG BREAKING: Man fatally attacks wife and 2 daughters

कोरबा। कोरबा में एक शख्स ने अपनी पत्नी और 2 बेटियों पर जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना में पत्नी की मौके पर ही मौत होगयी, वहीं बच्चियों की चिंताजनक हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस पूरे घटना के बाद आरोपी शख्स ने खुद भी जहरसेवन कर आत्महत्या की कोशिश की है। जिसे बेटियों के साथ चिंताजनक हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा हा हैकि आरोपी शख्स को शेयर मार्केट में काफी नुकसान हो गया था। जिससे कर्ज में डूबने की वजह से आरोपी ने पूरे परिवार को खत्मकरने की नाकाम कोशिश की है।

हत्या की ये वारदात दर्री थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक दर्री के मोहन टाकिज के पास मनोज साहू का परिवार निवास करताहै। बताया जा रहा है कि मनोज साहू ने लोगों से कर्ज लेकर शेयर मार्केट में पैसा लगा दिया था। जिसमें उसे काफी नुकसान हो गया था।उधार देने वाले लोग लगातार उससे अपने पैसे मांग रहे थे। लोगों के तगादे और कर्ज को लेकर पतिपत्नी में अक्सर विवाद भी होते रहताथा। जिससे तंग आकर आरोपी ने पूरे परिवार को मारने का प्लान बना लिया।

शुक्रवार की रात मनोज साहू, पत्नी सतरूपा और 7 वर्षीय बेटी परिधि और 12 वर्षीय काव्या एक साथ खाना खाने के बाद कमरे में सोनेचले गए थे। शनिवार सुबह तड़के 4 बजे मनोज साहू ने बेड पर सो रही पत्नी सतरूपा पर सबसे पहले जानलेवा कर दिया। इस दौरान मांकी चीख सुनकर बच्चियां उठ गईं, तब आरोपी ने उन पर भी जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान पत्नी सतरूपा की जहां मौके पर हीमौत हो गयी। वहीं वारदात के बाद आरोपी मनोज ने खुद पर भी ब्लेड चला लिया। इसके बाद भी जब उसकी मौत नहीं हुई तो उसनेजहर खा लिया।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने पड़ोसियों को सूचना दी। आनन फानन में बच्चियांे और आरोपी को एंबुलेंससे मेडिकलकॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां तीनों का उपचार जारी है। उधर इस वारदात की सूचना पर दर्री सीएसपी विमल कुमारपाठक अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कमरे को सील कर दिया है। सीएसपी ने बताया कि इलाज के बाद आरोपी पतिऔर बच्चों का बयान लिया जाएगा। पुलिस ने इस घटना पर अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related