Trending Nowशहर एवं राज्य

CG BREAKING : गोद ली बेटी से बाप-बेटे का अवैध संबंध, कांग्रेस नेता हिस्ट्रीशीटर संजू त्रिपाठी हत्याकांड में चौकने वाले खुलासे

CG BREAKING: Illegal relationship between father and son with adopted daughter, shocking revelations in Congress leader history-sheeter Sanju Tripathi murder case

बिलासपुर। हिस्ट्रीशीटर संजू त्रिपाठी की हत्या के बाद जांच में कई कारण सामने आ रहे हैं। इसमें एक कारण चौंकाने वाला है। उसके पिता ने एक युवती को गोद लिया है। उस युवती से हिस्ट्रीशीटर संजू और पिता के अवैध संबंध थे। इसके कारण पिता-पुत्र के बीच विवाद होने लगे। इसके अलावा संपत्ति में कब्जे को लेकर विवाद था।

सकरी बाइपास में हिस्ट्रीशीटर संजू त्रिपाठी की हत्या के बाद पुलिस की जंबो टीम मामले की जांच कर रही है। जांच के दौरान पुलिस को कई महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। इसके आधार पर पुलिस की टीम संदेही कपिल त्रिपाठी के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। इसके अलावा संदेही के पिता से पूछताछ और उसके मोबाइल के जांच में भी कई चौकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। एएसपी राजेंद्र कुमार जायसवाल ने बताया कि संजू के पिता जयनारायण त्रिपाठी ने एक युवती को अपनी बेटी बनाकर रखा था। उसके साथ जयनारायण के अवैध संबंध थे।

इसके अलावा संजू ने भी अपनी मुंहबोली बहन के साथ अवैध संबंध स्थापित कर लिए। इस पर उसके पिता ने युवती को अपना दूसरा मकान रहने के लिए दे दिया। इसके कारण पिता-पुत्र के बीच विवाद होने लगा। इसके अलावा संजू का छोटा भाई कपिल उससे अलग जमीन के सौदे कराने लगा। इससे संजू दोनों को धमकियां देने लगा। संपत्ति विवाद को लेकर दोनों भाई एक दूसरे के जान के दुश्मन बन गए। इसके कई अहम सबूत भी पुलिस को मिले हैं। इसके बाद संदेही कपिल के पिता से पूछताछ कर आरोपित का सुराग लगाया जा रहा है।

दर्जनभर लोग शामिल थे हत्या में –

हिस्ट्रीशीटर संजू की हत्या की जानकारी मिलते ही पुलिस ने उसके पिता, पत्नी और साले को हिरासत में ले लिया। पहले तो जयनारायण त्रिपाठी पुलिस को गोलमोल जवाब देते रहे। उनकी मोबाइल को कब्जे में लेकर पुलिस ने जांच शुरू की तो कई अहम तथ्य सामने आए। इसकी तस्दीक में पता चला कि संजू की हत्या करने षड्यंत्र में दर्जनभर से अधिक लोग शामिल हैं। सभी की तलाश की जा रही है।

जमीन में कर लिया था कब्जा –

हिस्ट्रीशीटर की मौत के बाद स्वजन ने सबसे पहले कपिल पर हत्या काआरोप लगाया। साथ ही बाहर से लोगों को बुलाकर हत्या कराने की बात कही। पुलिस उसके ठिकाने पर पहुंचती, इससे पहले ही वह फरार हो गया। इसके बाद पुलिस ने कपिल के पिता और पत्नी समेत कुछ लोगों को हिरासत में लिया। पूछताछ में पता चला कि संजू ने पैतृक जमीन के कई हिस्सों पर कब्जा कर लिया है। बंटवारे को लेकर वह पिता और छोटे भाई को धमकी देता था।

एक और कार जब्त –

एएसपी सिटी राजेंद्र कुमार जायसवाल ने बताया कि संजू की हत्या के मामले में गुरुवार को एक और कार जब्त की गई। इसके बाद पुलिस की जांच चल रही है। जांच के दौरान पता चला कि एक कार से हमलावर युवकों को शहर के बाहर किया गया। इसके बाद पुलिस ने एक अन्य कार को जब्त किया है। इसमें शामिल भागने वाले युवकों की जानकारी जुटाई जा रही है।

आज हो सकती है गिरफ्तारी हिस्ट्रीशीटर की हत्या के बाद जांच में जुटी पुलिस को कई महत्वपूर्ण तथ्य मिले हैं। इसके आधार पर पुलिस को पता चला है कि संजू के हत्या के मामले में दर्जनभर से अधिक लोग शामिल हैं। इनमें से कुछ लोग हत्या के षड्यंत्र में शामिल हैं। वहीं, कुछ लोगों ने घात लगाकर संजू पर हमला किया है। इसकी तस्दीक कर पुलिस शनिवार को षड्यंत्र में शामिल कुछ लोगों को गिरफ्तार कर सकती है।

IMG-20250108-WA0013
IMG-20250313-WA0031
IMG-20250108-WA0014
IMG-20250313-WA0030
holi-advt01
advt02-march2025
advt-march2025
Share This: