CG BREAKING : चुनाव मैदान से पीछे हटे कांग्रेस के पूर्व विधायक गुरुमुख सिंह होरा, इस वजह से बदला फैसला

Date:

CG BREAKING: Former Congress MLA Gurmukh Singh Hora withdrew from the election field, due to this the decision was changed.

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कुछ ही दिन बाद होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों में घमासान मचा हुआ है. वहीं इस बीच खबर आ रही है कि कांग्रेस नेता व पूर्व विधायक गुरुमुख सिंह होरा चुनाव नहीं लड़ेंगे. कांग्रेस के दावेदार गुरुमुख सिंह नामांकन दाखिल नहीं करेंगे. बता दें कि इससे पहले उन्होंने कांग्रेस पार्टी से टिकट नहीं मिलने पर निर्दलीय चुनाव लड़ने का निर्णय लिया था. होरा धमतरी विधानसभा से पहले विधायक रह चुके हैं.

दरअसल, आज प्रेसवार्ता लेते हुए पूर्व विधायक होरा ने कहा कि प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा और विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत से मुलाकात के बाद उन्होंने चुनाव नहीं लड़ने का निर्णय लिया है. उन्होंने कहा, पार्टी में गुटबाजी के शिकार नहीं होते हैं और होते भी हैं तो थोड़ी तकलीफ होती है, उस तकलीफ को सहना भी चाहिए. चरणदास मंहत मेरे वरिष्ठ है उनका सहयोग और प्रेम बना हुआ है, उन्हीं की समझाइश है कि हमें चुनाव नहीं लड़ना चाहिए.

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related