CG BREAKING : 14 उद्योगों पर लाखों का जुर्माना, बड़ी कार्रवाई से हड़कंप

Date:

CG BREAKING: Fine of lakhs on 14 industries, stir due to big action

रायपुर। रायगढ़ जिले में पर्यावरणीय सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। कलेक्टर कार्तिकेया गोयल के निर्देश पर गठित संयुक्त जांच दल ने बीते सप्ताह निरीक्षण कर 14 उद्योगों पर 10.51 लाख रुपये का पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति शुल्क लगाया है।

वाहनों की सघन जांच में सामने आई लापरवाही –

क्षेत्रीय पर्यावरण अधिकारी अंकुर साहू ने बताया कि 15 से 21 फरवरी 2025 के बीच गठित जिला स्तरीय जांच कमेटी ने चंद्रपुर, कोडातराई, हमीरपुर, ढिमरापुर, तमनार, घरघोड़ा और पलगढ़ा समेत विभिन्न क्षेत्रों में कच्चे माल, उत्पाद और अपशिष्ट परिवहन करने वाले वाहनों की सघन जांच की।

इन नियमों का हुआ उल्लंघन –

कई वाहन बिना तारपोलिन कवर के खुले में कच्चा माल परिवहन करते पाए गए, जिससे पर्यावरणीय प्रदूषण फैलने की आशंका थी।
कुछ वाहनों में 5 सेमी. फ्री बोर्ड स्पेस का अभाव था, जिससे सामग्री गिरने का खतरा था।
कई वाहनों पर संबंधित नोडल अधिकारी का नाम अंकित नहीं था, जो पर्यावरण नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है।

प्रशासन की कड़ी चेतावनी –

पर्यावरणीय नियमों के उल्लंघन पर प्रशासन ने संबंधित उद्योगों को सख्त चेतावनी दी है और भविष्य में ऐसी लापरवाही मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस सख्ती के बाद उद्योगों में पर्यावरणीय नियमों का पालन सुनिश्चित करने का दबाव बढ़ गया है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related