CG BREAKING : छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री दिल्ली रवाना ..

Date:

CG BREAKING: Display of cultural heritage of Chhattisgarh, Chief Minister leaves for Delhi..

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली के लिए प्रस्थान किया, जहां वे छत्तीसगढ़ राज्य सांस्कृतिक दिवस कार्यक्रम में भाग लेंगे। यह कार्यक्रम एम्फी थियेटर-1 भरतमंडपम में आयोजित किया गया है, जो शाम 5:30 से 7:30 बजे तक चलेगा।

इस कार्यक्रम के अलावा, नई दिल्ली के प्रगति मैदान में 43वें भारत अंतरराष्ट्रीय मेले में छत्तीसगढ़ राज्य की उपलब्धियों का प्रदर्शन किया जा रहा है। इस मेले में छत्तीसगढ़ के ग्रामोद्योग, सेल्फ हेल्प ग्रुप, हाथकरघा, हस्तशिल्प, हर्बल एवं कृषि विभाग के प्रदर्शन स्टाल लगाए गए हैं।

मुख्यमंत्री 21 नवंबर को दोपहर 1:45 बजे नियमित विमान से रायपुर लौट आएंगे। यह दौरा छत्तीसगढ़ राज्य की सांस्कृतिक विरासत और उपलब्धियों को प्रदर्शित करने का एक महत्वपूर्ण अवसर होगा।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related